भल्ला पार्क में शहीद दिवस पर शहीदों को किया नमन

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। कोतवाली हरिद्वार के सामने भल्ला पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण कर अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास सुरक्षित रखने के साथ भावी पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान की जानकारी देना जरूरी है।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों एवं आश्रितों को शॉल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव रेडक्रास डॉ. नरेश चौधरी ने किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।



