उत्तराखंड

एक शाम शहीदों के नाम काव्य गोष्ठी में गूंजा राष्ट्रप्रेम

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जागरूकता समिति की ओर से श्रीराम नगर, ज्वालापुर स्थित इंद्रजीत भवन में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में कवियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर शहीदों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री कंचन प्रभा गौतम की वाणी वंदना से हुआ। कार्यक्रम का संचालन ‘चेतना पथ’ के संपादक अरुण कुमार पाठक ने किया। कवि अरविन्द दुबे, वृन्दा ‘वाणी’, अमित कुमार ‘मीत’, देवेन्द्र मिश्र, डॉ. प्रशांत कौशिक, डॉ. सुशील कुमार त्यागी ‘अमित’, डॉ. मीरा भारद्वाज, राजकुमारी राजेश्वरी, सुभाष मलिक और कुंअर पाल सिंह ‘धवल’ ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और वीरों के बलिदान का संदेश दिया।

शिक्षाविद् डॉ. विजयेन्द्र पालीवाल ने नागरिकों से देशहित में ईमानदारी, स्वच्छता और मां गंगा की स्वच्छता के लिए योगदान देने का आह्वान किया। योगी रजनीश ने साहित्यकारों से समाज और राष्ट्रहित में सार्थक लेखन करने की अपील की। अंत में समिति की ओर से सभी कवियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया। काव्य गोष्ठी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button