एसएमजेएन कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। एसएमजेएन (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गान और राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए करना चाहिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर भी है। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, एनएसएस एवं छात्र समितियों से जुड़े विद्यार्थी मौजूद रहे और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।



