वन स्टॉप सेंटर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। बहादराबाद स्थित वन स्टॉप सेंटर हरिद्वार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र की वरिष्ठ एवं अनुभवी एडवोकेट टीनू शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर पिछले 28 वर्षों से महिला हितों और न्याय के लिए समर्पित टीनू शर्मा ने सभी को देश की एकता, अखंडता, महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की रक्षा के साथ हर महिला को सम्मान, सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। वन स्टॉप सेंटर इसी उद्देश्य के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में केंद्र की टीम की लक्ष्मी, खुशबू देवी, ज्योति, नीलम, पायल, पूनम, राजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और प्रेरणादायक बनाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




