भगवान शिव और मां गंगा की कृपा से दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला: स्वामी श्यामसुंदर

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम बैंकुंठ धाम के परमाध्यक्ष स्वामी श्यामसुंदर महाराज ने कहा कि भगवान शिव और मां गंगा की कृपा से हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाला कुंभ मेला दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न होगा। स्वामी श्यामसुंदर महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन का सबसे बड़ा पर्व है। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के गंगा तट से संत महापुरूषों की दिव्य वाणी से प्रसारित होने वाले प्रवचनों से पूरे विश्व को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

स्वामी श्यामसुंदर महाराज ने कहा कि देश विदेश में करोड़ो श्रद्धालु कुंभ मेले में गंगा स्नान और संतों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त करने की आतुरता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी के नेतृत्व में पूरे देश के संत महापुरूष कुंभ मेले में शामिल होंगे। गंगा तट पर संत महापुरूषों के विशाल समागम से जो सनातन की जो छठा उत्पन्न होगी। उससे पूरा विश्व आलोकित होगा।



