उत्तराखंड

संत रविदास ने दिया समानता और भाईचारे का संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी कलश यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर भेदभाव रहित समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए और देश की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कलश यात्रा में सेवाराम भारती, संदीप कुमार, राजपाल, वीरेंद्र सिंह, मास्टर राजेंद्र, विनोद, संजय, भगत देशराज, अनिल, जोगी, भगत राजेंद्र, मिथुन, राजू मास्टर, सोनी, डॉ. सुबोध सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button