उत्तराखंड

कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसपीओ टीम सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

रजत कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। भव्य कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों और एसपीओ को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में कांवड़ मेले के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली एसपीओ टीम को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल ने एसपीओ टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

एसपीओ टीम ने कांवड़ मेले के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी निभाई और शिवभक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मान समारोह के दौरान एसपीओ टीम के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे बड़े आयोजनों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में एसपीओ टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button