उत्तराखंड

ईद-ए-मिलाद पर मजिस्ट्रेट तैनात, शांति व्यवस्था के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी 26 अगस्त को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। पर्व के दौरान जुलूस, जलसे, धार्मिक कार्यक्रम, रोशनी सहित विभिन्न आयोजन होते हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ज्वालापुर, रुड़की, लंढौरा, मंगलौर, लक्सर, सुल्तानपुर, भगवानपुर, डाडा जलालपुर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) और अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) को संबंधित तहसीलों में ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से पर्व के दौरान शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आमजन से भी ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button