उत्तराखंड

हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से छह सितंबर, रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना के साथ तीज गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। समिति अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने बताया कि हरतालिका तीज गोर्खाली समाज की महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ समाज की संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, तनुजा पांडेय, सपना खड़का और चंपा उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि तीज पर्व के माध्यम से गोर्खाली समाज की समृद्ध संस्कृति, लोकगीत और पारंपरिक परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने समाज की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Back to top button