उत्तराखंड

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का शुक्रवार से आगाज

रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो का शुभारंभ शुक्रवार, 21 अगस्त को रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। यह आयोजन 21 से 24 अगस्त तक चलेगा। एक्सपो में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली करीब 180 कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इसके साथ ही जैविक उत्पादों के उपयोग और उनसे होने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि एक्सपो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को जैविक और आयुर्वेदिक उत्पादों के लाभों से अवगत कराने के साथ इनके उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि एक्सपो में शामिल कंपनियां उत्तराखंड में निवेश के लिए भी आगे आएंगी। इससे प्रदेश के जैविक उत्पादों को देश-विदेश में बाजार और पहचान मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस दौरान रोहित तोमर, शरद पांडे और सिद्धार्थ पंवार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button