उत्तराखंड

पति-पत्नी के विवाद में सामने आया कथित प्रेम प्रसंग, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

हरिद्वार। विवाहिता के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद गहरा गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, कथित प्रेमी के मोबाइल की जांच के दौरान विवाहिता से संबंधित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत सुल्तानपुर निवासी युवती का निकाह जसोद्दरपुर निवासी युवक से हुआ था। ससुराल पक्ष का आरोप है कि विवाह से पहले से ही महिला का पास में रहने वाले एक युवक से कथित प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत जारी रही। पति को जब कथित संबंध की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया और बातचीत बंद करने को कहा। इसी दौरान महिला के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पति पत्नी को लेकर उसके मायके पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप होते रहे।

बाद में पति महिला को मायके में छोड़कर लौट गया। मायके पक्ष ने भी महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला कथित प्रेमी के साथ सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, कथित प्रेमी के मोबाइल की जांच के दौरान महिला से संबंधित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने का दावा किया गया, जिसके बाद मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया।

दोनों पक्षों ने महिला को साथ रखने से किया इनकार
बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष दोबारा पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों से बातचीत की। महिला के पति ने उसे दोबारा साथ रखने से इनकार कर दिया। वहीं, मायके पक्ष ने भी उसे अपने साथ ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद महिला कथित प्रेमी के साथ चली गई।

तहरीर मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
सुल्तानपुर चौकी पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों को चौकी बुलाकर मामले की जानकारी ली गई है। कथित प्रेमी का मोबाइल कब्जे में लिया गया है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button