उत्तराखंड

साबिर पाक दरगाह पर चादरपोशी, चांदी का ताला भेंट

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। पिरान कलियर शरीफ स्थित विश्व प्रसिद्ध हजरत साबिर पाक की दरगाह पर 758वां सालाना उर्स जारी है। उर्स में देशभर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचकर दरगाह पर जियारत कर रहे हैं और अपनी मन्नत-मुराद के लिए दुआ मांग रहे हैं। बृहस्पतिवार को अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के पदाधिकारियों ने साबिर पाक की दरगाह पर चादर पेश की और मुल्क की सलामती, अमन व खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान नामित पार्षद एवं भाजपा नेता हारून खान ने दरगाह प्रबंधन को चांदी का ताला भेंट किया।

सोसायटी के उपाध्यक्ष हाजी जमशेद खान ने कहा कि साबिर पाक की दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। यहां बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत विभिन्न धर्मों के लोग जियारत के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि दरगाह से देशभर में भाईचारे और आपसी एकता का संदेश जाता है। उर्स के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन पिरान कलियर शरीफ पहुंच रहे हैं। दरगाह के प्रति लोगों में गहरी आस्था है और श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नतें मांगते हैं।

Related Articles

Back to top button