राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी को दूरदर्शी नेता बताते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कंप्यूटर, दूरसंचार, विज्ञान और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया।

ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष नन्दलाल यादव, एससी विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर अक्षय नागपाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी राजीव गांधी के योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में जावेद आलम, विवेक त्यागी, रजत त्यागी, आनंद राठौड़, शिवम वाल्मीकि, राजबीर सैनी, जवाहर चावला, कमल सैनी, सोमपाल आदि मौजूद रहे।



