उत्तराखंड

कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं शनिदेव: महंत कौशलपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। कनखल स्थित भैरव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि शनिदेव न्याय के देवता हैं और समस्त मनुष्यों को उनके कर्मो के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनिवार को मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति सद्मार्ग पर चलता है। उसे शनिदेव कभी कष्ट नहीं देते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में तीन बार शनिदेव की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति सद्मार्ग का अनुसरण कर रहा है तो साढ़ेसाती अधिक कष्टदायक नहीं होती है। लेकिन सद्मार्ग से भटकने पर कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

साढ़ेसाती की स्थिति आने पर पूर्ण विधि विधान से शनिदेव की आराधना करने से कठिनाईयां समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी को पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ शनिदेव की पूजा अर्चना करनी चाहिए और उन्हें गुड़, चने, तिल, सरसों का तेल और लोहे की वस्तु अर्पित करें। पूजा अर्चना से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा हो जाती है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है।

Related Articles

Back to top button