उत्तराखंड

कष्टों और दुखों से मुक्ति प्राप्त करने का सबसे उत्तम मार्ग है शिव साधना: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कलयुग में शिव साधना ही कष्टों और दुखों से मुक्ति प्राप्त करने का सबसे उत्तम मार्ग है। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित पूरे सावन चलने वाली अपनी शिव साधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत सरल हैं और उन्हें प्रसन्न करना भी उतना ही सरल है। विल्व पत्र अर्पित कर जलाभिषेक करने मात्र से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के संकट दूर कर जीवन को भवसागर से पार लगा देते हैं।

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि संसार के सृजनकर्ता भगवान शिव सभी प्राणियों पर कृपा करते हैं और सभी के प्रति समान दृष्टि रखते हैं। जो जिस भाव से उनकी आराधना करता है, वे उसे वैसा ही फल प्रदान करते हैं। इसलिए सभी को सकारात्मक भाव से शिव आराधना करनी चाहिए। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित श्री दक्षिण काली मंदिर के संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button