मुलतान जोत महोत्सव रविवार को, हरकी पैड़ी पर गंगा में प्रवाहित की जाएगी जोत

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। अखिल भारतीय मुलतान संगठन की ओर से रविवार को मुलतान जोत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में देशभर से श्रद्धालु हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत प्रवाहित करेंगे। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागपाल ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार सजाए गए हैं। जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, हवन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु भव्य जुलूस के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचेंगे, जहां मां गंगा से दूध की होली खेलने के साथ जोत अर्पित की जाएगी।

महोत्सव में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित कई अतिथि और गणमान्य लोग शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश अरोड़ा, रतनदेव चावला, सतपाल अरोड़ा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



