उत्तराखंड

चोरी की बाइक बेचने जा रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कलियर पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को दबोचा, नशे की पूर्ति के लिए चोरी करने की बात कबूली

कलयुग दर्शन (24×7)

रजत कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। कलियर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक दिन पहले कलियर स्थित टीन शैड से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान धनौरी एनआईसी तिराहे के पास बाइक खराब होने पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को बढ़ेड़ी राजपुताना निवासी नफीस ने अपनी मोटरसाइकिल UK17L-5423 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 208/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिक पुत्र शौकत, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना कलियर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने दैनिक खर्चों और नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से काले-लाल रंग की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button