उत्तराखंड

सलेमपुर में छठे दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ

पंडाल में स्थापित की गई भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा, प्रतिदिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। धर्मनगरी में गणपति महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। सोमवार को सलेमपुर स्थित सांई धाम कॉलोनी में गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में छह दिवसीय 8वें विशाल गणेशोत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पंडाल में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई। सलेमपुर ग्राम प्रधान पप्पू पाटिल, उनकी पत्नी संगीता पाटिल, मोहित पाटिल और कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने आयोजन के लिए समिति की सराहना करते हुए कहा कि विघ्न विनायक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से संकटों और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

समिति अध्यक्ष राहुल यादव, उपाध्यक्ष विन्धेयश मिश्रा और सचिव मनोज कुमार ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का समापन 19 सितम्बर को होगा। इस अवसर पर अमित, अरुण, ददन माछी, नंदलाल, दिनेश, संजीव, शिवकुमार शर्मा, मिथलेश, प्रमोद शुक्ला, पंडित सुनील शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button