उत्तराखंड

संतों पर लगातार बयानबाजी को लेकर साध्वी कंचन सिन्हा पर उठे सवाल

संत महापुरुषों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप से सनातन समाज की छवि प्रभावित होने की जताई चिंता: आचार्य जाग्रत चेतना गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। आचार्य जाग्रत चेतना गिरी ने कहां की साध्वी कंचन सिन्हा द्वारा पिछले कुछ समय से अखाड़ों और संत महापुरुषों को लेकर दिए जा रहे बयानों को लेकर संत समाज में सवाल उठने लगे हैं। संत समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि अखाड़ा परिषद और संत परंपरा से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक रूप से आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय मर्यादित भाषा और संत परंपराओं का सम्मान बनाए रखना चाहिए। बयान में कहा गया कि कंचन सिन्हा द्वारा निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरि गिरि, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज पर लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं। आचार्य जाग्रत चेतना गिरी ने कहा है की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि उच्च कोटि के संत जिनका नाम देश विदेश में प्रख्यात है जिनके करोड़ों श्रद्धालु भक्त हैं उनकी छवि को खराब करने के लिए यह साजिश रची जा रही है वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत डॉक्टर रविंद्रपुरी महाराज का अपने आप में संतो के बीच इतना बड़ा वजूद है कि वह कितने व्यवहार कुशल हैं।

आचार्य जाग्रत चेतना गिरी ने कहा है की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी श्री महंत डॉ रवींद्रपुरी महाराज मेरे गुरु तुल्य हैं जो उनकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा उसे भगवान भी कभी माफ नहीं करेंगे। भगवान इन्हें वह सजा देगा जो यह सदा सनातन को बदनाम करने की कभी भी कोशिश नहीं करेगी। इसे लेकर यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि आखिर इन संत महापुरुषों को निशाना बनाने के पीछे उनका उद्देश्य क्या है। वहीं, अखाड़ा परिषद से जुड़े विवाद को लेकर अलग-अलग दावों के बीच यह भी चर्चा है कि साध्वी कंचन सिन्हा किन संतों के समर्थन अथवा कहने पर इस प्रकार के बयान दे रही हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हुई है। बयान में साध्वी कंचन सिन्हा से अपील की गई कि वह संत महापुरुषों पर आरोप लगाने के बजाय सनातन धर्म, साधना और आध्यात्मिक गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। कहा गया है कि संत समाज की मर्यादा और सनातन परंपरा का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button