उत्तर प्रदेश

केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन सहारनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाजी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव शहजाद अली ने संभाली इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने सदैव समाज के दबे-कुचले, पिछड़े, वंचितो और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाजी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया गया है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर गरीब एवं असहाय लोगों को फल तथा सूट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना और समाज के कमजोर वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना ही सुभासपा की विचारधारा का प्रमुख उद्देश्य है।

प्रदेश सचिव शहजाद अली ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में पार्टी लगातार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके विचारों और सामाजिक न्याय के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने केबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “ओमप्रकाश राजभर जिंदाबाद” और “सामाजिक न्याय जिंदाबाद” के नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुभासपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे सभी ने केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के जन्मदिन को सेवा,सहयोग और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button