थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमें में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित मौ० अफजल पुत्र हाजी अकबर निवासी आज़ाद कालोनी गली नं० 6 निकट रहमत मस्जिद थाना मण्डी सहारनपुर को आजाद कालोनी से गिरफ्तार किया गया।

वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त मौ०अफजल पुत्र हाजी अकबर निवासी आज़ाद कालोनी गली नं० 6 निकट रहमत मस्जिद थाना मण्डी सहारनपुर द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 470/2026 धारा 65(2)/351(3)बीएनएस व 5(m)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है



