उत्तर प्रदेश

सीसी सड़क एवं नाली निर्माण पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी

पार्षद आसिफ अंसारी सहित महापौर व नगर आयुक्त का जताया आभार

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वार्ड नंबर 28 के जनक नगर स्थित गणेश शॉप फैक्ट्री वाली गली में डॉ. मुकेश सैनी के मकान से चंद्रवीर के मकान होते हुए रागिब के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। गलीवासियों ने पार्षद आसिफ अंसारी सहित महापौर डॉ. अजय कुमार एवं नगर आयुक्त शिपू गिरी का शुक्रिया अदा किया।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी, वहीं नाली बनने से जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर राहुल, अजय, शुभम, नितिन सैनी, कन्हैया, कपिल, अंकित, रमेश, कदीर, करीमुद्दीन, ताहिर हसन, सलीम, नन्नू, काशिद, इनाम, कदीम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button