हर वर्ग समाज एकता फाउंडेशन ने 150 मरीजों को वितरित किए फल

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। हर वर्ग समाज एकता फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल सहारनपुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन अल्वी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. विनोद, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार कोरी एवं जिला अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम ने आईसीयू व लेबर वार्ड में भर्ती करीब 150 मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन अल्वी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य किसी एक समाज तक सीमित न रहकर हर वर्ग और हर धर्म के लोगों को एकजुट करना है।

मानवता की सेवा ही संगठन का प्रमुख लक्ष्य है और ऐसे सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अस्पताल प्रशासन ने फाउंडेशन के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में मो. आजाद, इजहार, हैदर अंसारी, महफूज आलम, वेदपाल, स्वराज, शोएब, रईस इदरीसी, डॉ. अकरम समीम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।



