थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा मारपीट करने व धमकी देने के अभियोग में 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें में प्रकाश में आये अभियुक्त निखिल उर्फ मनी पुत्र अशोक उर्फ शोकी निवासी बाल्मिकी कालोनी जनता रोड थाना कोतवाली नगर सहारनपुर को नौगजापीर के पास देहरादून रोड थाना जनकपुरी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 नाजायज चाकू बरामद हुआ गिरफ्तारी व बरामदगी तथा मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 118(1) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी वादी प्रवीन पुत्र चेन्नूराम निवासी अमरदीप कालोनी थाना जनकपुरी सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बावत अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी के पुत्र अनुराग के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0स0- 224/26 धारा 115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



