उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

सुभासपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, जरूरतमंदों को फल व सूट वितरित

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन सहारनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाजी के नेतृत्व में किया गया, जबकि व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव शहजाद अली ने संभाली। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को फल और सूट भी वितरित किए गए।

प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाजी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना और समाज के कमजोर वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना पार्टी की प्राथमिकता है। प्रदेश सचिव शहजाद अली ने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुभासपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button