उत्तराखंड

शाहपुर शीतला खेड़ा से गायब नाबालिग अमृतसर पंजाब से सकुशल बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

हरिद्वार। ममलेश उर्फ मांगेराम निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी हरिद्वार द्वारा थाना पथऱी पर तहरीर दी कि दिनांक 12-09-2026 को समय 04.00 बजे से उनका नाबालिक पुत्र रुद्राक्ष अपने घर से टहलने के लिए गया था जो वापस नही आया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पथरी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु प्रयासरत टीम ने सीसीटीवी, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो का विश्लेषण कर नाबालिक बालक को अमृतसर पंजाब से सुकशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा नाबालिक बालक के सकुशल मिलने पर जनपद हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button