यूपीआई भुगतान पर चार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
यूपीआई पर शुल्क लगाने का फैसला वापस लेने की मांग

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। यूपीआई से भुगतान पर चार्ज लगाए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अंकुश सैनी के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रस्तावित फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की। महानगर अध्यक्ष अंकुश सैनी ने कहा कि सरकार ने कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देकर लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया। अब यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगाने की तैयारी की जा रही है, जो आम जनता और व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस जनता के हित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में सागर बेनीवाल, दीपक कोरी, कार्तिक शर्मा, नमन अग्रवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, विकास चंद्रा, रवि बाबू शर्मा, जगदीप असवाल, आशु श्रीवास्तव, हिमांशु, ऋषि आदि शामिल रहे।




