दीपोत्सव में शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने की सहभागिता
सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता जताई

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
हरिद्वार। शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेश चंद्र पांडेय एवं सचिव पूनम पांडेय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता रेणुका श्रीवास्तव ने कहा कि दीप प्रज्वलन सकारात्मक ऊर्जा और आशा का संदेश देता है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक, भेल के वरिष्ठ प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि दीप प्रज्वलन एक सांकेतिक संदेश है, जबकि वास्तविक स्वावलंबन के लिए निष्ठा, परिश्रम और निरंतर सार्थक प्रयास आवश्यक हैं। फाउंडेशन की सचिव पूनम पांडेय एवं उपाध्यक्ष भूपेश चंद्र पांडेय ने दीपोत्सव को सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सचिन गांधी, मनीषा गुप्ता, मनीषा वर्मा सहित फाउंडेशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।




