गणपति महोत्सव का भव्य शोभायात्रा के साथ समापन
17 वर्षों से आयोजित हो रहा है निर्मल गणपति संघ का महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को मिलता है मंच

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। निर्मल गणपति संघ द्वारा मायापुर रामलीला मैदान में आयोजित 17वें गणपति महोत्सव का शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। देर सायंकाल निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने निर्मल गणपति संघ के संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, अध्यक्ष जौनी अरोड़ा, महामंत्री नीरज जैन सहित पूरी टीम को महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीगणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनके पूजन-वंदन से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र का भगवान शिव से विशेष संबंध है। ऐसे में हरिद्वार में भगवान गणेश का पूजन विशेष महत्व रखता है। निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष जौनी अरोड़ा और महामंत्री नीरज जैन ने कहा कि संस्था पिछले 17 वर्षों से भव्य रूप से गणपति महोत्सव का आयोजन करती आ रही है।

महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर पार्षद सचिन कुमार, भीमगोड़ा ऑटो यूनियन के महामंत्री राघव ठाकुर, संजय पाल, अंकुर राजपूत, नितिन गिरि, गोपी सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में संयोजक रमेशचंद जोशी, अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, सुनील मनोचा, संजय तनेजा, उपाध्यक्ष सोहन सिंह एडवोकेट, अरविंद अग्रवाल, मुकेश मनोचा, अमन यादव, अविनाश, मोनू गर्ग, अमित गर्ग, मोहन सिंह, मयंक ठाकुर और दीपक कुमार सिन्नू ने सहयोग प्रदान किया।



