उत्तर प्रदेश

मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

चोरी किया मोबाइल, एडॉप्टर व दो मोबाइल पार्ट्स बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। जनकपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल, एडॉप्टर और दो मोबाइल के पार्ट्स बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण और थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शोएब पुत्र इंतजार निवासी भूरे वाली मस्जिद के पास खाताखेड़ी, थाना मंडी, सहारनपुर को ट्रांसपोर्ट नगर से सड़क दूधली जाने वाले रास्ते के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, केशव नगर, नुमाइश कैंप निवासी अखिल सचदेवा ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर बताया था कि शोएब ने उसकी दुकान से मोबाइल और अन्य मोबाइल के मदरबोर्ड चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर थाना जनकपुरी में मुकदमा संख्या 232/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Related Articles

Back to top button