उत्तराखंड

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान बनीं पूर्ति निरीक्षक

संस्थान के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने दी बधाई

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान को संस्थान के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी। उन्होंने दिव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विभास सिन्हा ने कहा कि दिव्या चौहान की सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि दिव्या ने शील इंस्टिट्यूट से शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। शॉर्टहैंड प्रशिक्षिका पूनम खाली ने भी दिव्या को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button