पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल अशोका में जीएसटी टीम की छापेमारी
दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की जांच जारी, अशोक शर्मा ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल अशोका में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल परिसर में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम होटल पहुंचकर विभिन्न दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की जांच कर रही है। टीम द्वारा होटल से संबंधित कागजात खंगालने के साथ आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है।

छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, अशोक शर्मा ने जीएसटी विभाग की कार्रवाई को सरकार के इशारे पर दुर्भावना से की गई कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपने सभी कार्य ईमानदारी से करते हैं। उनका आरोप है कि पिछले कुछ समय से वह सरकार की कमियों को उजागर कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया है।



