चाणक्य शाखा ने आयोजित किया परिवार मिलन समारोह
राष्ट्रभाव, संस्कार और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
हरिद्वार। आर्यनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों ने ज्वालापुर के एक बैंक्वेट हॉल में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ मातृशक्ति, बच्चों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों और परिवारजनों का पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, त्याग और संस्कारों पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि वीरांगना पन्नाधाय के त्याग और बलिदान पर आधारित लघु नाटिका ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। पन्नाधाय की भूमिका में रेनू ने प्रभावशाली अभिनय किया। पूर्व जिला संघचालक रोहिताश कुंवर चौहान की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। जिला संघचालक डा. नागयान ने कहा कि परिवार संस्कारों की प्रथम पाठशाला है। परिवार में आपसी संवाद, आत्मीयता और भारतीय परंपराओं को मजबूत करना आवश्यक है।

विभाग प्रचारक राकेश ने राष्ट्रभाव, सामाजिक समरसता और परिवार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कुटुंब प्रबोधन अभियान के महत्व को बताया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश त्यागी ने परिवार और समाज में संस्कारों के प्रसार को समय की आवश्यकता बताया। नगर संघचालक अधिवक्ता ज्ञानेश्वर ठकराल ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख मुनेश चौहान, नगर प्रचारक तनुज, उमेश मिश्रा, नगर कार्यवाह डा. अनुराग, अमरेश, राजेंद्र रुहेला, ब्रह्मपाल, देवी प्रसाद, धनवीर, वेदपाल, सतीश गोला, सतीश चौहान, सतीश गुप्ता, डा. आलोक, डा. अश्वनी, कुंवर पाल, अधिवक्ता कुशल पाल, हरदम सिंह, दीपक, मनोज, कार्तिक, प्रमोद, बृज किशोर, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं परिवारजन मौजूद रहे।



