उत्तराखंड

रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग

भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सौंपा ज्ञापन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपकर वार्ड-4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की। अनिरुद्ध भाटी ने बताया कि रामगढ़ बस्ती में करीब 1200 लोग निवास करते हैं। भारी बारिश के कारण बस्ती की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे बरसात के दौरान घरों में पानी घुसने और जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। उन्होंने सुरक्षा दीवार के साथ खुले क्षेत्र में फेसिंग कराने की भी मांग की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि बस्ती की सुरक्षा के लिए पूर्व में भी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था।

क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण तथा खुले क्षेत्र में नई सुरक्षा दीवार का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापारी नेता संजय पाल, संजय संतोषी, प्रदीप शर्मा, सीमा भारद्वाज, आशा कश्यप, राजेंद्र बंटी, चमन लाल, रोहित कश्यप, निखिल, नितिन रावत, रियांश राजपूत, अमित, बलिस्टर यादव, कमल कश्यप, शेर सिंह, आदित्य यादव, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर, गोपी सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button