उत्तराखंड

चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

रजत कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर, मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी होने की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार रात वर्कर हॉस्टल तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध को चोरी की बाइक समेत पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी शिवपुरी गली नंबर-5, जगजीतपुर कनखल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एडिशनल एसआई सुबोध घिल्डियाल, एडिशनल एसआई सोनिया, हेड कांस्टेबल शिवराज शर्मा और कांस्टेबल विजयपाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button