स्वामी दर्शनानंद संस्थान में फ्रेशर पार्टी आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)
अमित वालिया (संवाददाता)
हरिद्वार। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम सहित संस्थान के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान की डायरेक्टर डॉ. जयलक्ष्मी ने कहा कि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को एक-दूसरे को समझने और उनकी प्रतिभा पहचानने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।

यशप्रीत सिंह (बीबीए प्रथम वर्ष) को मिस्टर फ्रेशर और दिव्या (बीसीए प्रथम वर्ष) को मिस फ्रेशर चुना गया। रिया (बीबीए प्रथम वर्ष) को मिस पर्सनैलिटी, रिया (एमबीए प्रथम वर्ष) को मिस कॉन्फिडेंट तथा अंकुश (पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष) को मिस्टर कॉन्फिडेंट चुना गया। कार्यक्रम की एंकरिंग अफजल और सृष्टि ने की। वॉलंटियर्स में तरंगप्रीत, शिवांशु, अनिक, प्रद्युम्न, शालिनी और सिद्धार्थ शामिल रहे। इस अवसर पर वैशाली चौहान, मेघा, मल्लिका, दीपांशी धीमान, धरणीधर वाग्ले, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह रावत और अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।



