उत्तराखंड

गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन

सरकारी योजनाओं से मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिल रहा लाभ: अनिरुद्ध भाटी

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत नई बस्ती खड़खड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो नन्हे बालकों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने नंदा गौरा योजना, महालक्ष्मी किट, पोषण आहार और सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क प्रसव जैसी योजनाओं को महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। भाजयुमो के प्रांतीय नेता दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में चंद्रा भट्ट, पूजा गुप्ता और शिवानी की गोद भराई तथा श्रेयांश पांडेय और शिवी का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सीमा भारद्वाज सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री आनंदी नौडियाल, सहायिका रीता रानी, मातृशक्ति और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button