उत्तराखंडप्रशासन

लक्सर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल संचालक को नशीली दवाओ के साथ किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर को नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल संचालक को भी धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कीं हैं। जानकारी के मुताबिक मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में चैकिंग के दौरान पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से 480 नशीले कैप्सूल डाईक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड टरमाडोल बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने नशीली दवा को पुहाना भगवनापुर से लाना बताया। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मैडिकल संचालक अदनान पुत्र अजरार निवासी माधोपुर थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को भी गिरफ्तार कर लिया। नशा तस्कर का नाम पता नईम पुत्र सलीम निवासी सालियर थाना गंगनहर रूड़की, हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के पास से तस्करी में प्रयुक्त बाईक व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button