उत्तराखंड

शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम का 13वां स्थापना दिवस मनाया

विद्यार्थियों को मेडल से किया सम्मानित, शिक्षकों व ड्यूटी ऑफिसरों को भी किया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। बीएचईएल अनुसूचित जाति इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम का 13वां स्थापना दिवस सेक्टर-1 स्थित अंबेडकर भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के वाचन से हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के संरक्षक आर.एल. व्यास ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा सामाजिक समानता, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। यह अभियान पिछले 13 वर्षों से बिना किसी जातिगत भेदभाव के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध करा रहा है। एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना था कि समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने। उन्होंने शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम को भावी पीढ़ी को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अभियान बताया।

इस अवसर पर शिक्षा सहभागिता केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहयोग कर रहे शिक्षकों और ड्यूटी ऑफिसरों को पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंह की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, अंबेडकर भवन सचिव नितेश डाबरे, मुख्य प्रभारी रविकांत बंधु, संयुक्त प्रभारी शिवकुमार, सह प्रभारी योगेंद्र सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक और सहयोगी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button