उत्तराखंड

रावली महदूद में दो पक्षों में मारपीट, छह हिरासत में

उस्तरे से वार में युवक घायल, पुलिस ने संभाली स्थिति

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में शुक्रवार को पड़ोसी दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान उस्तरे से वार किए जाने की बात सामने आई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों अजुल (18), रिजवान (25), कुर्बान (48), अनस (22), मुजमील (23) और फैजल (18) को हिरासत में लिया है।

सिडकुल थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि विवाद की वास्तविक वजह और उस्तरे से वार करने वाले की भूमिका की जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर विवाद का कारण मुखबिरी का शक बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी छह लोगों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button