थाना नानौता पुलिस द्वारा 03 वाहन चोरो को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन चोरी, नकबजनी, लूट आदि घटनाओं की रोकथाम व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना नानौता थानाध्यक्ष विकास चारण के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण 1.अनूप उर्फ काला पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भावसी रायपुर थाना नानौता सहारनपुर 2.बादल उर्फ काकुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम भावसी थाना नानौता सहारनपुर व 3.अकुल उर्फ वंशु उर्फ वनराज पुत्र उमेश उर्फ बबरभान निवासी ग्राम भावसी रायपुर थाना नानौता सहारनपुर को जंगल ग्राम काशीपुर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे व निशानदेही पर चोरी की 20 मोटरसाईकिलें, चोरी की मोटरसाईकिल पर फर्जी चैसिस नम्बर व इंजन नम्बर गोदने की डाई मशीन, लोहा घिसने की रेती,काले पेन्ट का स्प्रे, 07 फर्जी नम्बर प्लेट, 04 फर्जी आरसी आदि सामान बरामद हुआ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नानौता पर मु0अ0सं0 247/26 धारा 336(2)/345(3)/317(5)/318(4)/338/336(3)/ 340(2)/112/3(5) बीएनएस में पंजीकृत किया गया तथा थाना नानौता पर पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0 232/26 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



