शनिदेव कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं: महंत कौशलपुरी
श्रद्धा और विश्वास से शनिदेव की पूजा करने से मिलती है सुख-समृद्धि

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। कनखल स्थित भैरव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनिवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सद्मार्ग पर चलने वाले लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने से साढ़ेसाती के दौरान आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ शनिदेव की आराधना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा में गुड़, चना, तिल और सरसों का तेल अर्पित करने की परंपरा है। शनिदेव की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाती है।




