उत्तराखंड

श्राद्ध पर टिप्पणी से भड़की भाजपा, कांग्रेस पर साधा निशाना

परिवार और सनातन आस्था को राजनीति में घसीटने का आरोप

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस पर राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार, आस्था और सनातन परंपराओं को राजनीति का हिस्सा बनाने का आरोप लगाया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब दिवंगत परिजनों और सनातन आस्थाओं पर टिप्पणी करने तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर भी अभद्र टिप्पणियां की गईं और अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वर्गीय पिता के श्राद्ध को लेकर टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि श्राद्ध पूर्वजों के स्मरण और तर्पण का पवित्र संस्कार है, जिस पर टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।

नवीन ठाकुर ने कांग्रेस पर सेना और देवभूमि के वीर सपूतों के प्रति भी आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने 2017 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को लेकर कांग्रेस नेता द्वारा की गई कथित टिप्पणी का भी उल्लेख किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, धर्मेंद्र चौहान, डा. विशाल गर्ग, विनीत जोली, राहुल चौहान और तरुण नैय्यर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button