हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर गिरफ्तार, 126 ग्राम चरस बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 126 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंतजार पुत्र गुलजार, निवासी कमेला कॉलोनी, थाना मंडी, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सरकारी कमेले के सामने गली में खाली पड़े प्लॉट से गिरफ्तार किया। आरोपी थाना मंडी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब 17 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मंडी में मुकदमा संख्या 499/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



