उत्तर प्रदेश

फर्जी मतदाता बनाए जाने की जांच की मांग, सपाइयों का प्रदर्शन

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित फर्जी मतदाता बनाए जाने की जांच की मांग को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मतदाता सूची तैयार करने में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और फर्जी आधार कार्ड व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज कराए गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, चौधरी साजिद, सलीम अख्तर, उमा भूषण, ममता चौधरी, इंजीनियर विजेश शर्मा, किरण पाल राणा, अच्छन यादव, वसील तोमर, फैसल सलमानी, नवाब यादव, प्रवीण बंधु खेड़ी, मनोज पांचाल, महेंद्र राकेश, रमेश पवार, राजेश शर्मा, कासिफ अल्वी, मुस्तकीम राणा, धर्मवीर यादव, इमरान मलिक, हसीन कुरैशी, महजबी खान, जितेंद्र पाल सिंह, कुलदीप हंस, नितिन यादव, सुमन लता, पारस मौर्य, राजकुमार बिरला, नदीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button