उत्तराखंड

विधि कांग्रेस ने आयोजित किया अधिवक्ता सम्मेलन

कांग्रेस सरकार बनने पर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का हरक सिंह रावत ने दिया आश्वासन

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। उत्तराखंड विधि कांग्रेस की ओर से प्रेस क्लब सभागार में अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने, नए अधिवक्ताओं को पांच वर्ष तक पांच हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड देने तथा 10 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार और बीमा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट उमेश जोशी और जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश राजपूत ने कहा कि महंगाई के दौर में नए अधिवक्ताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, महामंत्री एडवोकेट विवेक जकारिया, कोषाध्यक्ष हेमंत राय, उपाध्यक्ष एडवोकेट गुरमीत सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button