उत्तराखंड
चौक बाजार रामलीला का शुभारंभ, श्रवण कुमार व कैलाश लीला का मंचन

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। चौक बाजार श्री रामलीला समिति ज्वालापुर के 79वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पहले दिन श्रवण कुमार लीला एवं कैलाश लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अर्श नय्यर ने रंगमंच का पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया। समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अर्श नय्यर का माल्यार्पण, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पं. शशिकांत वशिष्ठ, महामंत्री शिवम अंगार सोडिया, कोषाध्यक्ष शिवम बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।




