पूर्व मेयर गौरव गोयल ने लावारिस मृतकों की अस्थियां गंगा में विसर्जन के लिए रवाना कीं
सात वर्षों से जारी है सेवा कार्य, विधि-विधान से किया जाता है अंतिम संस्कार

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
रुड़की। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लावारिस मृतकों की अस्थियों को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा में विसर्जन के लिए सोलानी नदी शमशान घाट से रवाना किया। उनके द्वारा शुरू किया गया यह सेवा कार्य पिछले सात वर्षों से लगातार जारी है। जिन मृतकों का इस संसार में कोई वारिस नहीं होता, उनका अंतिम संस्कार कर अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाता है। इस दौरान मृतकों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए प्रार्थना की जाती है। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है, उनके लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। यह हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री, वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता और युवा समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन ने भी सोलानी नदी शमशान घाट पहुंचकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सोलानी नदी शमशान घाट समिति अध्यक्ष शिवमंगल सिंह उर्फ मंगू सिंह, राजवीर सिंह रोड, श्याम सिंह, पूर्व पार्षद शक्ति राणा, धर्मपाल जाटव, योगेंद्र प्रताप, करण सिंह, विकास सैनी, राकेश शर्मा बंधु, कमल स्नेही, दीपक जायसवाल, अनूप बंसल, विक्रांत कश्यप, अमन शर्मा, चीन्कू कश्यप, आकाश गौतम, लालू कश्यप, अनूप शर्मा, गौरव गर्ग एवं इमरान देशभक्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



