उत्तराखंड

अहिल्या उद्धार और पुष्पवाटिका लीला ने मोहा दर्शकों का मन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान, ज्वालापुर के रंगमंच पर अहिल्या उद्धार, प्रयाग दर्शन, मीना बाजार और पुष्पवाटिका लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर अतिथियों नरेंद्र अधिकारी, यशपाल गुलाटी, मन्नू गुलाटी, सचिन दलाल, कमल कौशिक, राहुल कौशिक, प्रवीण मिश्रोते और राजीव चौहान ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं अनुज लक्ष्मण की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में रामलीला समिति के संरक्षक राम सरदार, प्रवीण मल्ल, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल सिखौला, निर्देशक दुष्यंत कुएंवाले, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, स्वागतमंत्री सत्यम अधिकारी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button