पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यार्थियों को वितरित की पाठन सामग्री, मेधावी छात्रों का किया सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
रुड़की। राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की में पूर्व मेयर गौरव गोयल की ओर से सैकड़ों विद्यार्थियों को निशुल्क पाठन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। शिक्षा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा, क्योंकि विद्यार्थी देश की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और कॉलेज व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम कटियार ने कहा कि गौरव गोयल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठन सामग्री उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।

इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को काफी मदद मिलती है और उनका उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर विकास त्यागी, विक्रांत पुंडीर, गौरव प्रधान, नवीन जैन, सारंग ग्रोवर, ललित वालिया, आशा चौहान, दुर्गेश नंदिनी नेगी, देवेंद्र पाल, विनीत गोयल, रामकुमार शर्मा, विधाता रानी, सत्य प्रकाश यादव, ललित मोहन जोशी, मोहम्मद अरशद, अजय कुमार, सीमा राव, भारती गुप्ता, दीपा कौशिक, सुरेश चंद्र, सुभाष पंवार और पंकज बेंजवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मानित विद्यार्थियों में अभिमन्यु सैनी, आदित्य सिंह, पवन कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार और अंकुश सैनी शामिल रहे।



